अभिजय शर्मा का प्रेम गीत नूर हुआ रिलीज़ 

मनोरंजन

‘ऑब्सेस्ड’ की जबरदस्त सफलता और आई-पॉप स्टार एस1 के बाद अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए सिंगर-कंपोज़र-प्रोड्यूसर अभिजय शर्मा ने अपना नया प्रेम गीत, ‘नूर’ पेश किया है। यह बहुत ही दिलकश और भावुक प्रेमगीत है, जिसकी रिलीज़ ने इंटरनेट और कलाकार समुदाय में खलबली मचा दी है। इस गीत के बारे में अभिजय ने कहा, ‘‘नूर इस साल मुझमें हुए परिवर्तन के बाद मेरा पहला गीत है। यह मेरे लिए एक सुरक्षित स्थान बन गया है। मेरे लिए यह गाना प्यार के एक शुद्ध रूप के बारे में है, जिसमें आप किसी के प्रति इतनी गहराई से समर्पित हो जाते हैं, कि आप दोनों की आत्माएं एक दूसरे का प्रतिबिंब बन जाती हैं। यह मेरे लिए सबसे ईमानदार संगीत है। इसे रिलीज़ करके ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अंततः लोगों के सामने अपना वह पहलू रखा है, जो अभी तक मैंने छिपाकर रखा था।रियलिटी शो के बाद उनकी पहली रिलीज़, ‘नूर’ एक मौन प्रार्थना की तरह है, जिसमें आधुनिक कव्वाली की भावुकता और अभिजय का सिग्नेचर और समकालीन पॉप स्टाईल है।