बिहू की धुन ने जीता मुख्यमंत्री का दिल

मनोरंजन

‘सा रे गा मा पा 2026’ शो की बढ़ती पहुंच का एक खास उदाहरण तब देखने को मिला, जब ज़ी टीवी के ‘सा रे गा मा पा 2026’ को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से तारीफ मिली। शो में बिहू की खास प्रस्तुति के जरिए असम की समृद्ध संस्कृति को मंच पर पेश किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इससे असम की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है और देश की विविध लोक परंपराओं को बढ़ावा मिल रहा है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इस प्रस्तुति की क्लिप साझा की और राष्ट्रीय मंच पर बिहू को जगह मिलते देख अपना गर्व जाहिर किया। उन्होंने असमिया भाषा में अपना संदेश साझा किया, जिसका हिंदी अनुवाद है, “बराक और ब्रह्मपुत्र घाटियों का संगम असमिया समुदाय के गौरव को दर्शाता है।