अब उज्जैन में भी जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे सोनू सूद

मध्य प्रदेश

उज्जैन में सोनू सूद चेरिटी क्लब का हुआ गठन
उज्जैन । फिल्म अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद की संस्था सोनू सूद चैरिटी क्लब की एन्ट्री मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुई है। विगत दिनों इंदौर रोड़ स्थित निजी होटल प्लेटेल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के समाजसेवियों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में सोनू सूद चेरिटी क्लब का गठन किया गया। इसके पूर्व यह क्लब मध्यप्रदेश के देवास, इंदौर सहित अन्य कई शहरों में अपनी सेवा गतिविधियों का आगाज कर चुका है।
नवनियुक्त क्लब सदस्य महेश चैहान के अनुसार क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, समाजसेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देना एवं अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय थे। सोनू सूद चेरिटी क्लब एवं चेरिटी फाउंडेशन की एक्जीक्युटिव डायरेक्टर सुमिता साल्वे के साथ ही इंडिया हेड शुभम विजयवर्गीय, प्राशिका दुआ, भनिता शर्मा, धीरेन्द्रसिंह, विपुल मिरजकर, रूपल पांडे, डिम्पल शर्मा, दीक्षा नागदेवे ने उपस्थितजनों को संबोधित कर सोनू सूद के वीडियो का प्रसारण करने के पश्चात आव्हान किया कि इस दीपावली हम छोटे व्यवसायियों से पटाखे, दीये खरीदकर जरूरतमंदों मे वितरीत करें और वर्षा ऋतु में पौधारोपण, सर्दियों में कंबल वितरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, जरूरतमंदों को भोजन वितरण आदि कार्य वर्ष भर कर समाजसेवा को संगठित रूप से करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा करें।
इस क्लब के माध्यम से विभिन्न समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को एक मंच पर लगाने का प्रयास किया जायेगा।
क्लब के गठन के अवसर पर हेमंतसिंह राणावत, तरूणसिंह भदौरिया, कल्याणसिंह राजावत, राजेश शर्मा, डाॅ.प्रदीप पाण्डेय, सौरभ वर्मा, नितिन वर्मा, दिनेश सोलंकी, नवीन सोनी, अवतारसिंह जुनेजा, आशा जायसवाल, नरेन्द्रसिंह पंवार, तरूण राठौर, राहुल मालवीय आदि उपस्थित रहे। समापन उपरांत क्लब सदस्यों ने प्रभु श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर सेवा अभियान को सफल करने की प्रार्थना की।