राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा शामिल होने टीम पहुंची इंदौर

खेल मध्य प्रदेश

बालाघाट | लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा निर्धारित खेल कैलेंडर के अनुसार इंदौर में शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के 14 बालक एवं 14 बालिका खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बालाघाट जिले की टीम को हट्टा विद्यालय की पीटीआई विभा दुबे एवं केसलेवाड़ा विद्यालय की पीटीआई माहेश्वरी घोरमारे के नेतृत्व में रवाना किया गया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अन्य जिलों की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
जिले के खिलाडिय़ों के प्रतियोगिता में शामिल होने पर जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोनिका पटेल, जिला परियोजना अधिकारी मोहित डहेरिया, जिला खेल अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी, विद्यालय हट्टा की प्राचार्य रेखा वानखेड़े, कन्या हट्टा के प्राचार्य मुकेश पटले, कोच रमा देवी तेकाम, मनीष डहाटे सहित पीटीआई कंचन महाजन, बीना चौधरी, सुनीता बिसेन, नरेश लिल्हारे, सीमा धुवारे, राजेश बिसेन, शैलेष नगपुरे, जय ठाकरे, नवजीत दुबे, डेलेन्द राहांगडाले तथा शिक्षक चन्द्रा नगपुरे एवं मनोज माहुले ने खिलाडयि़ों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि बालाघाट जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।