संचिता बसु और धवल ठाकुर जैसे उभरते कलाकारों से सजी सीरीज़ ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 2 ने अपनी सच्ची भावनाओं, सहज किरदारों और वास्तविक दुनिया के चित्रण के दम पर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। बिना किसी बड़े पैमाने या भव्यता पर निर्भर हुए, इसका पहला सीज़न प्लेटफ़ॉर्म के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शोज़ में शामिल रहा। इसने यह साबित कर दिया कि दिल से कही गई कहानियां भी अपने दम पर लाखों दर्शकों तक पहुंच सकती हैं। ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 2 लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और फिलहाल प्लेटफ़ॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बना हुआ है। यह एक बार फिर साबित करता है कि अच्छी कहानी किसी बड़े बजट या भव्य प्रस्तुति की मोहताज नहीं होती।

