इश्क या ‘लड़की’ के चक्‍कर में रातों-रात कई कंपनियों के बॉस को चुकानी पड़ी बड़ी कीमतें

ताज़ा खबर देश-विदेश

-जेनसन ने सभी पदों से दिया इस्‍तीफा, कॉर्पोरेट इतिहास में कुर्सी गंवाने वाले वह अकेले नहीं
न्यूयार्क । टेक दिग्गज कंपनी एनवीडिया के सीईओ और को-फाउंडर जेनसन हुआंग ने कंपनी के सीईओ समेत सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। ऐलिस हुआंग नाम की महिला से अफेयर के कारण उन्‍हें ये कदम उठाना पड़ा। ऐलिस सिंगापुर की कंपनी मेगस्पीड में वरिष्ठ पद पर काम करती हैं और शक है कि वे चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हैं, लेकिन कॉर्पोरेट इतिहास में जेनसन हुआंग अकेले ऐसे दिग्गज नहीं हैं, जिन्हें इश्क या दफ्तर में बने रिश्तों की कीमत अपनी कुर्सी गंवाकर चुकानी पड़ी हो। हुआंग से पहले भी कई बड़ी कंपनियों के बॉस ‘लड़की’ के चक्‍कर में रातों-रात बाहर का रास्ता देख चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक जेनसन हुआंग का मामला अन्य सीईओ से अलग और गंभीर है। नौकरी मुख्य रूप से कंपनी की पॉलिसी और कॉर्पोरेट आचरण के उल्लंघन की वजह से गई, वहीं जेनसन हुआंग के मामले में नेशनल सिक्‍योरिटी का भी पेंच फंसा है। यह मामला अमेरिकी संसद तक पहुंच गया है। अमेरिकी सांसद उनसे एलिस हुआंग के साथ उनके संपर्कों और एनवीडिया की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछने की तैयारी में हैं।
बता दें एनर्जी कंपनी बीपी के पूर्व सीईओ बर्नार्ड लूनी जेनसन के बाद वह बड़ा नाम है, जिनको इश्‍क के चक्‍कर में नौकरी गंवानी पड़ी। सितंबर 2023 में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कंपनी की आंतरिक जांच में यह बात सामने आई थी कि लूनी के अपने ऑफिस की लड़कियों से अफेयर्स थे। इस विवाद के बाद कंपनी की साख और कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर गंभीर सवाल उठे। इसके बाद कंपनी ने लूनी को बाहर का रास्‍ता दिखाया और उनके वेतन और भत्तों के एक बड़े हिस्से की वसूली तक की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
दुनिया की सबसे बड़ी फूड और बेवरेज कंपनी नेस्ले ने सितंबर 2025 में अपने सीईओ लॉरेंट फ्रीक्स को बर्खास्त कर दिया था। कंपनी की जांच में खुलासा हुआ कि फ्रीक्स का अपने ही अधीन काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से प्रेम संबंध थे और उन्होंने इस बात को कंपनी से छिपाकर रखा। नेस्ले ने इसे व्यावसायिक आचार संहिता का सीधा उल्लंघन माना।
वहीं फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स ने नवंबर 2019 में अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी को पता चला कि ईस्टरब्रुक का एक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध था, जो कंपनी की नीतियों के खिलाफ था। मामला यहीं नहीं रुका, बाद में एक कानूनी समझौते के तहत ईस्टरब्रुक को कंपनी से मिले पैकेज की एक बड़ी रकम भी वापस करनी पड़ी थी।
टेक्नोलॉजी कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन की कुर्सी छीन ली थी। जुलाई 2025 में एक कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान उनका अपनी ही कंपनी की एक महिला कर्मचारी को गले लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आते ही कंपनी में बवाल मच गया। बाव में बायरन को सीईओ का पद छोड़ना पड़ा था।