पंकज त्रिपाठी 12 साल बाद मंच पर लौटे

मनोरंजन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी 12 साल के लंबे अंतराल के बाद म्यूज़िकल कॉमेडी स्टेज प्ले ‘लाइलाज’ के ज़रिये थिएटर में वापसी कर रहे हैं। यह वापसी उनके लिए बेहद खास और निजी है। इस नाटक का निर्माण पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला अपने होम प्रोडक्शन बैनर रूपकथा रंगमंच के तहत कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस नाटक में उनकी बेटी आशी भी नज़र आएंगी, जिन्होंने पिछले साल थिएटर में डेब्यू किया था और अब पहली बार अपने पिता के साथ मंच साझा करेंगी।इस नाटक का निर्माण मृदुला ने किया है और पंकज त्रिपाठी सह-निर्माता हैं। ‘लाइलाज’ को मशहूर थिएटर कलाकार फैज़ मोहम्मद खान ने लिखा और निर्देशित किया है।