कुसुम मेहदेले ने अब उमा भारती पर साधा निशाना

FEATURED

पन्ना, 20 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं कुसुम सिंह मेहदेले ने पन्ना सीट से टिकट काटे जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती की क्षेत्र में सभाओं पर सवाल उठाए हैं।
सुश्री मेहदेले ने ऐसी खबरों को ट्वीट किया है, जिनमें सुश्री भारती के राजनीतिक कद पर निशाना साधा गया है। खबरों में कहा गया है कि सुश्री भारती को एक जाति विशेष के वोटों को आकर्षित करने के लिए ही चुनावी प्रचार के मैदान में लाया गया है।
सुश्री भारती बुंदेलखंड क्षेत्र से ही आतीं हैं। वे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। सुश्री भारती ने कल शाम पन्ना जिले की तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं की थीं। उसके फौरन बाद सुश्री मेहदेले ने ये ट्वीट किया।
सुश्री मेहदेले ने इसके पहले अपने टिकट काटे जाने के बाद भी सवाल उठाए थे।
सं गरिमा
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *