इंदौर बाजार

इंदौर

शक्कर में मांग कमजोर, खोपरा बूरा महंगा, खाद्य तेलों में ग्राहकी, दलहनों के भाव में घटबढ़, मोगर सस्ती
इंदौर 20 नवंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में खोपरा बूरा में ग्राहकी से भाव मजबूती लिए रहे। वहीं मांग कमी से खोपरा गोला सस्ता महंगा बिका। सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल में ग्राहकी कमी से मंदा दर्ज किया गया। दलहन में लिवाली से भाव घटबढ़ लिए रहे। उड़द दाल सस्ती बिकी वहीं चना दाल महंगी हुई।
किराना बाजार
शक्कर में मांग कमी लिए रही। इसमें कामकाज 3200 से 3240 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर की उपलब्धता 07 गाड़ी रही। खोपरा बूरा में मांग बताई गई, इससे भाव तेजी लिए रहे। वहीं खोपरा गोला उठाव सुस्ती से सस्ता बिका।
तेल -तिलहन
खाद्य तेल बाजार में मांग होने से सोयाबीन रिफाइंड तेल के साथ पाम तेल में उठाव कमी से भाव कम हुए। तिलहन मांग सामान्य बताई गई।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग कमी के साथ उड़द में 300 रुपये क्विंटल की कमी हुई। इस बीच चना कांटा तथा मसूर तेजी लिए रही। दालों में उड़द दाल सस्ती बिकी जबकि चना दाल में भाव तेजी लिए बताए गए।
सं शुक्ला
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *