मुझे सुर्खियों में रहना पसंद नहीं था : विक्‍की

लाइफ़स्टाइल

वर्ष 2018 में ‘राज़ी’ और ‘संजू’ जैसी कुछ सुपरहिट फिल्‍मों में अपने अभिनय से अपना लोहा मनवाने वाले विक्‍की कौशल ने साबित किया है कि वह बॉलीवुड के सबसे काबिल कलाकारों में से एक हैं। इंजीनियरिंग पृष्‍ठभूमि से आये, विक्‍की कौशल ने 2015 में ‘मसान’ फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था और उनके दमदार अभिनय ने यह सुनिश्चित किया कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इस नये सितारे की तरफ लोग ध्‍यान दें।

 ‘‘अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में आयी मुश्किलों के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा, ‘’मैं शर्मीला था, मुझे सुर्खियों में रहने से नफरत थी। लेकिन आपको अपनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अपनी हीन भावना का सामना करें। समय के साथ आपका डर काबू में आ जाता है, क्‍योंकि डर आपको जिंदा रखता है और आपको बेहतर करने के लिये प्रेरित करता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *