खाद्य तेलों में ग्राहकी कमजोर

FEATURED इंदौर

इंदौर, 25 नवंबर (वार्ता)सप्ताहांत खाद्य तेलों में उपभोक्ता खरीदी सीमित होने से हाजर भाव नरमी लिए रहे। कारोबार के प्रथम दिन मूंगफली तेल में भाव ऊंचे खुले जो मांग कमी से घट गए । तिलहन जिन्सों की उपलब्धता के साथ ग्राहकी से सरसों के साथ सोयाबीन में हाजिर भाव ऊपर-नीचे हुए। पशुआहार कपास्या खली में तेजी के बाद नरमी दर्ज की गई।
बीता सप्ताह तेल बाजार में लिवाली सीमितता वाला रहा। कारोबार की शुरूआत में मूंगफली तेल 990 से 1010 रुपये प्रति किलोग्राम खुला जो अंतिम दिन 970 से 990 रुपये होकर बिका। इसी तरह सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 740 से 742 रुपये पर खुलकर अंतिम दिन 738 से 740 रुपये प्रति 10 किलोग्राम बोला गया। मांग कमी से पाम तेल के साथ सोयाबीन सॉल्वेंट के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कपास्या तेल में भाव तेजी के बाद नरमी लिए रहे।
तिलहन जिन्सों की उपलब्धता के साथ ग्राहकी निकलने से सरसों के साथ सोयाबीन में हाजिर भाव घटबढ़ लिए रहे। सोमवार को सरसों 4350 से 4400 रुपये खुलकर शानिवार को 4250 से 4300 रुपए बिका। सोयाबीन 3300 से 3325 रुपये बिकने के बाद सप्ताहांत 3400 से 3425 रुपये बोला गया। पशु आहार कपास्या खली वायदे के समर्थन में महंगी बिकी। हालांकि अंतिम दिन भाव घट गए। कारोबारी सूत्रों के अनुसार फिलहाल कपास की आवक एक लाख गठान के करीब चल रही है। इस दौरान कपास्या खली के भाव 1300 रुपये प्रति 60 किलो बताए गए। कपास्या तेल पूछपरख कमी से पांच रुपये प्रति दस किलोग्राम तक सस्ता बिका।
सं प्रसाद
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *