‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में हंसी का सिलसिला जारी रहेगा। सीजन के दूसरे एपिसोड में , ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी और मनीष पॉल नजर आएंगे। यह एपिसोड मजेदार बातचीत, दिलचस्प किस्सों और फैमिली-फ्रेंडली रोस्ट से भरपूर होगा। एपिसोड की खास बातों में से एक है तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा कपिल शर्मा और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा कपिल शर्मा और मनीष पॉल की खास और साफ-सुथरी कॉमेडी की तारीफ करना। तमन्ना उन्हें असली ‘रोस्ट मास्टर्स’ बताते हुए कहती हैं कि उनके कॉमेडी ने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस बातचीत में सिद्धार्थ भी कपिल और मनीष की तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि बिना किसी को बुरा महसूस कराए मजाक में रोस्ट करना एक बहुत खास कला है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद से हर फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह कपिल के शो में जरूर आए हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान यह एक ऐसा पड़ाव है, जिसका उन्हें हमेशा इंतजार रहता है, क्योंकि सेट पर उन्हें खूब मस्ती और अपनापन मिलता है। कपिल और मनीष अपने मजेदार अंदाज में एक-दूसरे की टांग खींचते हुए और शानदार वन-लाइनर्स के साथ दर्शकों को खूब हंसाते नजर आएंगे।

