सर्दियों में न करें इनका इस्तेमाल (27एफटी01एचओ)

FEATURED ताज़ा खबर लाइफ़स्टाइल स्वास्थ्य

सर्दियों में शीतलहर के कारण आपको अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। इस मौसम में कुछ चीजें त्वचा के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।इससे ड्रायनेस की परेशानी काफी बढ़ जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए आप घरेलू तरीकों या मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करती हैं पर ध्यान रहे की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप खूबसूरती के लिए अन्य मौसम में तो लगाती हैं पर इस मौसम में अपने चेहरे पर न लगायें। इसका कारण यह है कि इनका इस्तेमाल करने से खूबसूरती कम जो जाएगी।
वेसलीन
आम तौर पर हाथ और पैरों पर लगायी जाने वाली वेसलीन का इस्तेमाल चेहरे पर कभी ना करें। अगर आपको भी लगता हैं कि होंठों को नरम बनाने के साथ-साथ ये चेहरे की ड्रायनेस को खत्म करता है तो आप सही नहीं हैं। ये इस परेशानी को और बढ़ाएगी। वेसलीन नमी को रोककर त्वचा को और ड्राय बना देती है।
आलू
इसमें मौजूद ब्लीचिंग और स्किन लाइटनिंग प्रोपर्टीज़ आपके चेहरे के दाग–धब्बे खत्म करती है, पर सर्दी में ये आपकी खूबसूरती बढ़ाने की जगह कम करती है। इसकी ब्लीचिंग प्रोपर्टी स्किन को ड्राय बनाती है इसलिए इसके इस्तेमाल से ड्रायनेस की परेशानी बढ़ सकती है।
नींबू
नींबू के कई लाभ हैं पर सर्दी में ये त्वचा के लिए ठीक नहीं रहता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड और ब्लीचिंग प्रोपर्टी स्किन को ड्राय बना देती है। अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो चाहे जो भी मौसम हो चेहरे पर इसका इस्तेमाल ज्यादा ना करें।
27नवंबर ईएमएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *