एसएटीटीई  को वैश्विक यात्रा और पर्यटन बाजार से जबर्दस्त प्रतिक्रिया

FEATURED इंदौर ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

इंदौर, : यूबीएम इंडिया, भारत की अग्रणी बी-2-बी प्रदर्शनी आयोजक, एसएटीटीई – दक्षिण एशियाई यात्रा और पर्यटन एक्सचेंज के 26वें संस्करण को 16 जनवरी से 18 जनवरी 2019 तक नये आयोजनस्‍थल- इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित करने के लिए तैयार है। इस वर्ष, प्रदर्शनी को विश्व के 1000 से अधिक प्रदर्शकों और भारत भर के 90 से अधिक शहरों से प्रतिनिधित्व के साथ उद्योग से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। एसएटीटीई आर्थिक और अनिश्चितताओं का सामना करते हुए समाधान संचालित नवाचारों पर पहुंचने के लिए राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन बोर्डों (एनटीओ और एसटीओ) के साथ-साथ यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और पेशेवरों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेगा और भारत में आतंरिक और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *