बग्घी में सवार होकर मतदान के लिए निकले कैलाश

इंदौर

इंदौर, 28 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज मतदान के लिए बग्घी में सवार होकर निकले।
श्री विजयवर्गीय के साथ उनकी पत्नी श्रीमती आशा विजयवर्गीय और इंदौर-दो से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला भी बग्घी में सवार थे।
इस दौरान श्री विजयवर्गीय ने दावा किया कि भाजपा की सभी जगहों पर लहर है और पार्टी चौथी बार सरकार बनाएगी।
वहीं श्री मेंदोला ने कहा कि पार्टी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
गरिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *