श्योपुर में बसपा प्रत्याशी का कांग्रेस एजेंट से विवाद

FEATURED

श्योपुर, 28 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में आज मतदान के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक प्रत्याशी के साथ कांग्रेस एजेंट का विवाद होने के बाद बसपा प्रत्याशी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विजयपुर विधानसभा के बांगरोद गांव के मतदान केंद्र पर बसपा प्रत्याशी बाबूलाल मेवड़ा का मतदान के दौरान कांग्रेस एजेंट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया।
दो बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रह चुके श्री मेवड़ा इस बार बागी होकर बसपा के चुनाव चिह्न से मैदान में हैं।
सं गरिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *