बच्चों की अश्लील फिल्म बनाने मामले में दो युवकों को सजा

FEATURED मध्य प्रदेश साहित्य

खरगोन, 28 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की एक अदालत ने दो बच्चों की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में दो दाेषियों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने दो बच्चों की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में कल बिस्टान थाना क्षेत्र के अनकवाड़ी निवासी रज्जब और राहुल को सात-सात वर्ष की सजा से दंडित किया।
अभियोजन के अनुसार सितंबर 2017 में दर्ज कराए गए मामले में बताया गया था कि दोनों आरोपियों ने 5 तथा 3 वर्षीय दो सगे भाइयों की अश्लील फिल्म बनाई थी। घटना की जानकारी परिजन को पड़ोसियों द्वारा दिए जाने पर मासूम बच्चों ने इसकी पुष्टि की और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
सं बघेल
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *