इन्दौर की अमी कमानी को वर्ल्ड स्नूकर स्पर्धा में कांस्य पदक –

FEATURED

इन्दौर (ईएमएस)। म्यांनमार में आयोजित आई.बी.एस.एफ वर्ल्ड स्नूकर स्पर्धा में इंदौर की अमी कमानी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलू मेहता ने बताया की अमी ने शुरूआती दौर में अधिकांश मुकाबले अपने नाम किए थे, लेकिन नाक आउट दौर में उन्हे थाईलैंड की खिलाड़ी के हाथों उन्हे 4-2 से मात खाना पड़ी और कांस्य पदक से संतोष करना पडा़। इसके पूर्व भी अमी कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्पर्धा में सफलता अर्जित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *