दुर्लभ प्यार के सम्मान में प्लैटिनम लव बैंड कलेक्शन

FEATURED

अपनी तरह की पहली इनिशिएटिव लेते हुए प्लैटिनम डेज ऑफ लव ने प्लेटिनम लव बैंड के 30 नये डिजाइनों को 30 फिल्मों के साथ प्रस्तुत किया है, जो आजकल के कपल्स  की झलक पेश करती हैं। ये कपल्स बराबरी के रिश्ते की चाहत रखते हैं जो वास्तविक समानता पर आधारित हो। आज प्रत्येक व्यक्ति अपने विशिष्ट व्यक्तित्व, मान्यताओं और वैल्यू सिस्टम के लिए एक साथी के रूप में अपना महत्व महसूस करना चाहता है। हर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के अद्वितीय पहलुओं को वास्तव में स्वी्कृत होते देखना चाहता है। यह वैसा प्यार है, जिसे पाना वास्तव में दुर्लभ है और जिसे कुछ लोग हासिल भी कर लेते हैं।
ये डिजाइन दुर्लभ बहुमूल्य धातु प्लैटिनम में तैयार की गई हैं और इस दुर्लभ प्यार को जीवंत बनाती हैं। श्साथ रहते हुए व्यक्तिगत पहचानश् बनाने की आज की सीधी-सरल सोच को देखते हुए इस कलेक्शन के विशेषता ऐसी डिजाइंस हैं जो अपनी प्रकृति में कम्लिआज  मेंटरी हैं, इनमें कपल बैंड्स शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय भाव तो एक है, पर देखने में वे एक जैसे नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *