161 हीरों की होगी नीलामी पन्ना में

FEATURED मध्य प्रदेश

उथली खदानों से निकले है ये हीरे
भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश के पन्ना जिले में उथली खदानों से निकले 161 नग हीरों की नीलामी आगामी 14 दिसंबर से शुरु होने जा रही है। कलेक्टर मनोज खत्री के मुताबिक नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हीरा कार्यालय से की जाएगी। हीरो नीलामी शासकीय अवकाश छोड की जाएगी। रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद बोली लगाई जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औदयोगिक किस्म के लगभग 161 नग हीरे जिनका कुल वजन लगभग 203,26 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 2 करोड 22 लाख 69 हजार 479 रुपए की बोली लगेगी। बोलीदार को पांच हजार रुपए बोली लगाने के पहले जमा करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *