एमटीवी बीट्स हुआ 2 साल का,

Uncategorized

एमटीवी बीट्स के लिए जश्न का मौका जल्द आ गया है। चैनल इस दिसंबर में 2 साल पूरे कर रहा है और एमटीवी बीट्स ने एक साथ मनोरंजन की खुराकों, सबसे बढ़िया म्यूजिक और सबसे बड़ी सेलिब्रिटीज के जरिए #2मच-फन का वादा किया है।

1)  तोहफा तोहफा तोहफाचैनल में आपके फिल्मी ज्ञान की जांच करने के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 31 दिनों तक 31 कॉन्टेस्ट होंगे! दर्शकों के पास महीने के हर दिन इनामों की एक रोमांचक श्रृंखला जीतने का मौका होगा

2)  जाने तू या जाने ना? मीका सिंह, कनिका कपूर, सुखविंदर सिंह, पापोन, शान, सोनू निगम और बेनी दयाल। क्या इससे बेहतर भी कुछ हो सकता है? एमटीवी बीट्स पर सीक्रेट साइड में जानें अपने पसंदीदा कलाकारों का बिल्कुल अलहदा पहलू।

3)  ट्विंकल ट्विंकल ऑल स्टार्सडॉ संकेत भोंसले की बाबा की चौकी उन बॉलीवुड सितारों के साथ जगमगाएगी जो आपके दिसंबर को उत्सव का रूप देने के लिए बेकरार हैं। सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और कैटरीना कैफ जैसे चेहरों के बाद, तैयार हो जाएं आगामी ब्लॉकबस्टर ‘सिम्बा’ के कलाकारों के साथ जबरदस्त मस्तीभरी और पागलपंती की बातचीत के लिए।

4)  मेरी मर्जी -!

भारत के पहले लाइव रिक्वेस्ट शो – मेरा वाला सांग को लॉन्च होने के बाद से बहुत तारीफें मिली हैं। रोमांटिक, मद्धिम या तड़केदार, कोई भी थीम चुनें, अपने किसी प्रिय के लिए एक खास गाना डेडिकेट करें और इस महीने अपने पसंदीदा कलाकार की धुनों के साथ थिरकने का आनंद उठायें।

5) व्हेअर्स पार्टी टुनाइट? – सिर्फ एमटीवी बीट्स पर

और, जश्न के लिए और भी कुछ है। 31 दिसंबर को ‘मेरा वाला काउंटडाउन’ के जरिए 2018 के कुछ बेहतरीन गीतों के साथ धमाकेदार शैली में 2019 का स्वागत करने के लिए हो जाएं तैयार! अपने डांसिंग शूज पहन लें और बॉलीवुड के सबसे बढ़िया गानों पर झूमते हुए नव वर्ष की पूर्व संध्या को यादगार बना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *