एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, मचा हड़कंप

Uncategorized

। जिले के मालपुरा-केकड़ी रोड पर इंदौली मोड़ के नजदीक एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वहां हड़कंप मच गया। ट्रक से सिलेंडरों के निकल सड़क पर फैल जाने से वहां दोनों ओर जाम के हालात पैदा हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही लांबा हरिसिंह थाना पुलिस मौके पर पहुंची व एहतियातन वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया। इस दुर्घटना में घायल ट्रक चालक को मालपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एचपी गैस के सिलेंडरों से भरा यह ट्रक मालपुरा आ रहा था।
सौरभ/ईएमएस/ 21 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *