(रतलाम) एएसआई ने भेजे 86 करोड़ के नोटिस

Uncategorized

मंदसौर किसान आंदोलन के आंदोलनकारी परेशान
रतलाम (ईएमएस)। मंदसौर किसान आंदोलन में ड्यूटी के दौरान आंख गंवाने वाले एएसआई पवन यादव ने 43 आंदोलनकारियों को दोषी मानते हुए, सभी 43 लोगों को 2 – 2 करोड़ रुपए का क्षतिपूर्ति का नोटिस भेजा है। इसमें कई किसान नेता और कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं
पवन यादव ने जो नोटिस भेजा है। उसमें पुलिस ने जिन 43 लोगों को आंदोलन के लिए नामजद किया था उन सभी को यह नोटिस भेजे हैं। नोटिस मिलने के बाद अधिकांश लोगों ने वकील से सलाह लेकर नोटिस का जवाब देने की तैयारी की है।
उल्लेखनीय है, किसान आंदोलन के दौरान एएसआई पर हुए हमले में उसकी आंख में चोट लगी थी। यदि एएसआई अलग अलग मामला दर्ज कराता है। ऐसी स्थिति में उचित डेढ़ लाख रुपए न्याय शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्ति के लिए जमा करने पड़ेंगे। यदि एक ही साथ सभी 43 लोगों को पार्टी बनाएगा, तो भी उसे डेढ़ लाख रुपए न्याय शुल्क के रूप में देने पड़ेगे। तभी यह मामला आगे चल पाएगा।
एसजे/गोविन्द/06दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *