शक्तिकांत दास की नियुक्ति का स्वागत

Uncategorized

आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में  शक्तिकांत दास की नियुक्ति का स्वागत करते हुए फियो अध्यक्ष  गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राजस्व और आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में उनका पिछला अनुभव देश के समक्ष मौजूद आर्थिक मुद्दों से निपटने में काफी सहायक होगा। श्री गुप्ता ने कहा कि नए गवर्नर सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच एक प्रभावी पुल के रूप में कार्य करेंगे ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सके। श्री दास के पास वित्त आयोग में काम करने का भी अनुभव है जिससे राज्यों की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *