मनमोहिनी‘ के लिए अंकित  ने सीखी तलवारबाजी

Uncategorized

प्रतिबद्धता और समर्पण सफलता की चाबी है, और हैंडसम एक्टर अंकित सिवक यह बात अच्छी तरह समझते हैं। उनका उद्देश्य केवल अपने काम में परफेक्शन लाना है। अंकित इस समय ज़ी टीवी के ताजा प्राइमटाइम शो ‘मनमोहिनी‘ में डबल रोल निभा रहे हैं, जिसमें एक ओर वे लंदन से आए एक व्यवसायी राम बने हैं और दूसरी ओर से 500 वर्ष पूर्व के शाही खानदान के राजकुमार राणा सा का रोल निभा रहे हैं। कहानी में आगे दर्शक देखेंगे कि मोहिनी (रेहना पंडित) 500 वर्ष पूर्व के अपने प्रेमी राणा सा की वापसी का जश्न मनाती है और उन्हें लुभाने और उनका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए हर तरकीब आजमा रही हैं। दूसरी और देवकीदाई (वंदना पाठक), जो राम को अपने बेटे की तरह चाहती हैं, उसे मोहिनी के चंगुल से बचाने में जुटी हैं। यहां तक कि वे राम को आत्मरक्षा के लिए तलवार चलाना भी सिखाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *