(शिवपुरी) नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन १६ को

Uncategorized

शिवपुरी (ईएमएस)।बैराड़ नगर परिषद में वरदान हॉस्पिटल शिवपुरी द्वारा नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटीज कैंप का आयोजन १६ दिसंबर को नगर के बिजली घर के पास आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्वालियर एवं शिवपुरी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के मरीजों की जांच कर परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर आयोजक जनवेद सिंह वर्मा ने बताया है कि वरदान हॉस्पिटल की ओर से बैराड़ में आयोजित शिविर में दीपक चौपड़ा छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ. गिरीश चतुर्वेदी नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. सौरव सिंह चौहान पेट पथरी हनिNया रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजेंद्र पवैया बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, महेंद्र वर्मा दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. अरविंद धाकड़ आदि मरीजों का परीक्षण करेंगे। जिसमें आयोजकों ने ज्यादा से ज्यादा मरीजों को आकर स्वास्थ्य लाभ लेने की बात कही है।
राजेश शर्मा १४ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *