(श्योपुर) जिला अस्पताल में नेत्र शिविर २१ को

मध्य प्रदेश

श्योपुरr (ईएमएस)।जिला स्वास्थ्य समिति ने रतन ज्योति नेत्र फाउंडेशन संस्था के साथ जिले के चयनित मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कराने का अनुबंध किया गया है। संस्था द्वारा जिला अस्पताल में। मोतियाबिंद की जांच के लिए कैंप २१ दिसंबर को लगाया जाएगा। शिविर के लिए नेत्र रोगी अपना पंजीयन जिला चिकित्सालय की नेत्र यूनिट में करा सकते हैं। पंजीकृत मरीजों की जांच २१ दिसंबर को रतन ज्योति नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा। जांच में ऑपरेशन योग्य मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण ग्वालियर रतन ज्योति अस्पताल में किए जाएंगे। सभी मरीजों को बस द्वारा ग्वालियर ले जाने और वापस छोड़े की व्यवस्था के साथ ही भोजन, दवाई व चश्मे भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

राजेश शर्मा १४ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *