(श्योपुर) स्वास्थ्य परीक्षण शिविर १६ को

Uncategorized

श्योपुरr (ईएमएस)।सेवा भारती संस्थान द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा के उद्देश्य से १६ दिसंबर को शा.उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय कराहल पर सुबह ११ बजे से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती सेवा समिति ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने का बीड़ा उठाया है। क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांव- गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सेवा भारती ने जिले की सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
राजेश शर्मा १४ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *