(श्योपुर) गीता जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा १९ को

Uncategorized

श्योपुरr (ईएमएस)। बृह्मलीन संत स्वामी कृष्णानंद महाराज की प्रेरणा से शहर के पंडित पाड़ा में संचालित गीता-रामायण सत्संग भवन में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। गीता-रामायण न्यास मंडल द्वारा १९ दिसंबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर बाद ३ बजे पंडित पाड़ा से प्रारंभ होगी। शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा रामतलाई हनुमान मंदिर पहुचेंगी। इसके बाद लौटने पर गीता भवन में गीता एवं सत्संग के महत्व पर प्रवचन होंगे। सत्संग प्रवचन के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। इस बीच सुबह ४.४५ बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
राजेश शर्मा १४ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *