गहलोत तीसरी बार बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट उप मुख्यमंत्री

FEATURED

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन से चल रही खींचतान पर विराम लगाते हुए आज वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को कमान सौंपी है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन से घमासान मचा हुआ था और अंतत पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी की मोहर लगने के बाद इसे सुलझा लिया गया है। श्री गांधी के साथ इस मुद्दें पर कल दिनभर बैठक हुई और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर तमाम बड़े नेता इसे सुलझाने में लगे रहे। कल तीन बार श्री गांधी ने श्री गहलोत तथा श्री पायलट से अलग अलग बात की। आज सुबह भी उनकी दोनों नेताओं इस बारे में बातचीती हुई और उसके बाद दोपहर में पार्टी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में श्री गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की।
राजस्थान में पार्टी नेता के चयन के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल ने संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री गहलोत को मुख्यमंत्री तथा श्री पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान नेतृत्व राजस्थान की जनता को सुशासन देगा और पार्टी को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *