हाथरस में कार में आग लगने से चार लोगों की मृत्यु, दो घायल

Uncategorized

हाथरस 15 दिसम्बर(वार्ता)उत्तर प्रदेश में हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग जाने से शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की मृत्यु हो गयी तथा दो गंभीर रूप से झुलस गये।
पुलिस के अनुसार पोरा गांव निवासी विचित्र लाल अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात अलीगढ में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच रात साढे बारह बजे जिरौली मार्ग पर पोरा पेट्रोल पम्प के पास अचानक कार बंद हो गई। कार को र्स्टाट करने का प्रयास किया गया तो सड़क पर झटका लगते ही कई पलट गयी और उसमें आग लग गयी। थोड़ी देर बाद आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया।
इस हादसे में विचित्र लाल की पत्नी शशिबाला(50), पुत्री प्रतीक्षा (21), पुत्र मोहित (26) तथा कार चालक योगेश की पुत्री मुस्कान(08) ने मौकेे पर ही दम दोड़ दिया जबकि विचित्रलाल तथा उनका दूसरा पुत्र रोहित गंभीर रूप से झुलस गया।
उन्होने बताया कि कार उनका पड़ोसी योगेश चला रहा था। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसा इतना भयावह था कि कार में जले चारों लोंगों के शरीर जल कर पूरी तरह चिपक गये थे। गंभीर रूप से झुलसे पिता पुत्र को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिये भेजा गया। जहां से पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुये उसे दिल्ली के लिये रेफर किया गया है।
भंडारी
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *