इला अरुण ने पीछा किए जाने का अनुभव साझा किया

Uncategorized

हर महिला को अपने जीवन में कभी ने कभी पीछा किए जाने (स्टाकिंग) का अनुभव होता है। किसी के द्वारा पीछा किया जाना सबसे भयावह अनुभव है। जो सालों तक महिला के मन में घर कर जाता है। हाल ही में स्टार भारत के अपकमिंग शो का टाइटल ट्रैक गाने वाली बॉलीवुड सिंगर इला अरुण ने स्टाकिंग को लेकर अपने अनुभव का खुलासा किया।

स्टार भारत का अपकमिंग शो एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है जो स्टाकिंग की शिकार है। इस शो के टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड करते समय इसके बोल से अभिभूत इला ने स्टाकिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उनके एक पुरुष प्रशंसक ने उन्हें एक ऐसी किताब भेजी थी जो इला के साथ उसकी विभिन्न कल्पनाओं को लेकर थी। इसने न सिर्फ उनको घृणा से भर दिया बल्कि उन्हें इस हद तक डरा दिया कि अपने नाम से आए किसी भी पार्सल को रिसीव करने से डरने लगतीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *