(पर्थ) ऑस्ट्रेलियाई ने टीम इंडिया के दिया 287 रनों का लक्ष्य

Uncategorized

पर्थ (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को 287 रनों का लक्ष्य दिया है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 243 रनों पर आउट हो गयी थी। मेजबान टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 326 रन बनाए थे। वहीं टीम इंडिया ने 283 रन बनाए थे। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 43 रनों की अहम बढ़त भी मिली हुई थी। मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन ने दूसरी पारी में 37 और उस्मान ख्वाजा ने 72 रन बनाकर एक अहम साझेदारी निभाई और अपनी टीम को कठिन हालातों से निकालकर भारतीय टीम को कठिन लक्ष्य दिया है।
वहीं भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 56 रन देकर छह जबकि जसप्रीत बुमराह ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए।
आस्ट्रेलिया ने चौथे दिन सुबह के सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाते हुए दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बनाए।
इस प्रकार दिन के पहले ही सत्र में मेजबान टीम ने मुकाबले पर अपनी मजबूत बढ़त बना ली। इससे पहले मेजबान टीम ने लंच तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बनाए। लंच के समय उस्मान ख्वाजा 67 जबकि कप्तान टिम पेन 37 रन बनाकर खेल रहे थे। ये दोनों ही बल्लेबाज़ तीसरे दिन भी खेल समाप्त कर वापस पवेलियन लौटे थे। इन दोनो ने भारतीय गेंदबाज़ों की मुश्किलें बढ़ाए रखीं। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हो गई है। आज के खेल के 30 ओवरों में इन दोनों बल्लेबाज़ों ने भारत को जश्न मनाने का एक भी मौका नहीं दिया। जिससे टीम इंडिया मैच में काफी पिछड़ गई है।
अब ये मैच भारत से दूर जाता दिख रहा हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम ने क्रिकेट के इतिहास में एशिया से बाहर सिर्फ दो बार 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया है।
गिरजा/17दिसंबर ईएमएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *