तीन दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन २३ से

Uncategorized

ग्वालियर (ईएमएस) ।लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक की ओर से २३ से २५ दिसंबर तक चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ शाम ४ बजे से होगा, जबकि सुबह ११ से शाम ५ बजे तक समाधान सत्र चलेगा। २४ दिसंबर को शाम ५ बजे से ज्योतिष सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन शाम ५ बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाधान सत्र सुबह ११ से शाम ५ बजे तक चलेगा। इसमें दिल्ली से अविनाश चंद्रा, मधुबाला, निर्मला शर्मा, उज्जैन से पं. यश जोशी, धार से जया गीते, संतोष चौधरी, भुवनेश्वर से प्रदीप पटनायक, फरीदाबाद से मोहिनी ढोलक हंडी सहित कई ज्योतिषी आएंगे।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *