चंपारण आंदोलन के सूत्रधार राजकुमार शुक्ल पर डाक टिकट जारी

ताज़ा खबर

नयी दिल्ली 18 दिसंबर (वार्ता) डाक विभाग ने चंपारण आंदोलन के सूत्रधार राजकुमार शुक्ल पर आज एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।

संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने यहाँ डाक भवन में बिहार के पश्चिमी चम्पारण के सांसद संजय जयसवाल तथा वाल्मीकि नगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे की मौजूदगी में पाँच रुपये के इस स्मारक टिकट का विमोचन किया। श्री सिन्हा ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण सत्याग्रह का विशेष महत्त्व है। चम्पारण जाकर ही महात्मा गाँधी को किसानों के दु:खों का वास्तविक अंदाजा हुआ।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने आजादी की लड़ाई में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले कई ऐसे व्यक्तियों पर डाक टिकट जारी किये हैं जिन्हें इतिहास में समुचित जगह नहीं मिल सकी।
श्री जयसवाल ने कहा कि श्री शुक्ल के बिना महात्मा गाँधी का सत्याग्रह अधूरा है। चम्पारण में किसानों का दु:ख-दर्द जानने वकील मोहन दास करमचंद गाँधी पहुँचे थे, लेकिन वहाँ से महात्मा गाँधी वापस लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *