सोना 60 रुपये चमका, चाँदी 85 रुपये सस्ती

FEATURED

नयी दिल्ली 18 दिसंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपये की मजबूती में 32,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, इस बीच औद्योगिक माँग सुस्त पड़ने से चाँदी 85 रुपये फिसलकर 38,315 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर अाज 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,248.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की बढ़त में 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक तेज हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *