एयरटेल का विंक म्यूज़िक बना गूगल प्ले स्टोर परसर्वाधिक मनोरंजक ऐप

Uncategorized

नई दिल्ली, : एयरटेल का म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूज़िक गूगल प्ले स्टोर पर ‘मोस्ट एंटरटेनिंग ऐप ऑफ 2018’ बन गया है। 2014 में ओटीटी ऐप के रूप में लॉन्च किया गया, विंक म्यूज़िक सर्वाधिक एक्टिव यूज़र्स के साथ भारत का अग्रणी म्यूज़िक ऐप बन गया है। स्मार्टफोन की जबरदस्त वृद्धि एवं डेटा नेटवर्क्स की ऊँची स्पीड के साथ विंक म्यूज़िक के 100 मिलियन से ज्यादा इंस्टॉल हुए हैं।विंक म्यूज़िक अन्य ऐप्स से अलग इसलिए है क्योंकि यह ऐप का सुगम एवं समझदार अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। भारती एयरटेल के सीईओ- कंटेंट एवं ऐप्स, समीर बत्रा ने कहा, ‘‘हमारा सबसे बड़ा जुनून यूज़र के अनुभव पर है और हम इसे बेहतर बनाने के लिए निवेश एवं इनोवेशन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *