टाटा मोटर्स ने ‘डिस्कवर द हैरियर’ प्रोग्राम की शुरूआत की घोषणा की

Uncategorized

गुरूग्राम,: नई हैरियर ने जो रोमांच उत्पन्न किया है, उसे और बढ़ाते हुए टाटा मोटर्स 17 दिसंबर, 2018 से देशभर में एक एक्‍सक्‍लूसिव कस्टमर प्रीव्यू प्रोग्राम- डिस्कवर हैरियर का आयोजन शुरू करने जा रहा है। पहला स्पेशल प्रीव्यू इवेंट 17 से 19 दिसंबर, के बीच साइबरहब, गुरूग्राम में आयोजित होगा।
यह एक्सक्लूसिव प्रीव्यू इवेंट सभी मौजूदा और संभावित ग्राहकों को ऑल-न्‍यू हैरियर को देखने और अनुभव करने का अवसर देगा, जो इस वाहन के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं  एस.एन. बर्मन, वाइस प्रेसिडेंटसेल्, मार्केटिंग एवं कस्टमर सपोर्ट, पैसेंजर व्हीकल् बिजनेस यूनिट, टाटा मोटर्स के अनुसार, ‘‘हैरियर को मिले ग्राहक प्रतिसाद से हम अभिभूत हैं। इस एसयूवी की दिखावट और अनुभव को लेकर बढ़ते रोमांच और मांग को देखते हुए हम अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिये यह विशेष प्रीव्यू प्रोग्राम शुरू करने के लिए रोमांचित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *