लखनऊ में बदमाश एक व्यक्ति से दो किलो चांदी लूटकर फरार

Uncategorized

लखनऊ 15 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मडियांव क्षेत्र में बेखौफ बदमाश एक आभूषण विक्रेता से दो किलो चांदी लूटकर फरार हो गये ।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि नौबस्ता निवासी सुनार अनिल सोनी चौक इलाके से पुरानी चांदी की सफाई करने के बाद रात स्कूटी पर जा रहा था। मडियांव इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उसका थैला छीनकर भाग गये,जिसमें दो किलो चांदी थी।
इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
त्यागी
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *