गहलोत ने बंगला नम्बर आठ में की पूजा अर्चना

ताज़ा खबर

जयपुर 18 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास

में बने मंदिर में पूजा अर्चना की।
श्री गहलोत परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास बंगला नम्बर आठ के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। श्री गहलोत ने इस बारे में ट्वीट भी किया हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे बंगले का जायजा लिया। उन्होंने बंगले की साफ सफाई तथा उसे व्यवस्थित करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। सार्वजनिक विभाग की टीम बंगले को नया स्वरूप देने में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनने पर वह आठ नम्बर बंगले में नहीं रही और वह बंगला नंबर तेरह को सीएम आवास बना लिया था जबकि बंगला नंबर आठ मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *