कुल्‍फी बेटी जैसी लगती है’’, मोनालिसा

Uncategorized

स्‍टारप्‍लस के ‘नज़र’ में दिख रहीं अभिनेत्री मोनालिसा अनूठे अवतार में नज़र आ रही हैं, क्‍योंकि वह एक डायन बनी हैं और इसके लिये उन्‍हें काफी सराहा भी गया है। जब उनसे पूछा गया कि उन्‍हें रोज इतनी मेहनत करने के लिये कौन प्रेरित करता है तो उन्‍होंने कहा, ‘’मैं आकृति(कुल्‍फी) की बहुत बड़ी फैन हूं। वह केवल 8 साल की हैं, लेकिन बेहद काबिल हैं। जब मैं परदे पर उन्‍हें रोते हुए देखती हूं तो मैं भी उनके साथ रोने लग जाती हूं। दो शोज़ ‘कुल्‍फी कुमार बाजेवाला’ और ‘नज़र’ की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से आस-पास ही हो रही है, जहां मोनालिसा और कुल्‍फी को ब्रेक में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। वह कहती हैं, ‘’जब भी वह हमारी सेट पर शूटिंग करती हूं, तो हमेशा मुझसे मिलने जरूर आती हैं। मुझे उनके साथ होना अच्‍छा लगता है और मुझे ऐसा लगता है जैसे वह मेरी अपनी बेटी है।‘’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *