अक्षय को लेकर एक्शन फिल्म बनायेंगे रोहित

Uncategorized

मुंबई 19 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं।
रोहित की जल्द हीं फिल्म सिंबा प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। सिम्बा की शूटिंग करते-करते रोहित ने अपनी अगली फिल्म प्लान कर डाली। रोहित अब अक्षय को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन फिल्म होगी। रोहित का मानना है कि अक्षय एक एक्शन स्टार हैं और उन्हें इस अवतार में दर्शक देखना खूब पसंद करते हैं। अक्षय ने लंबे समय से एक्शन फिल्म नहीं की है और यही सही समय है उनको लेकर एक्शन फिल्म बनाने का। बताया जा रहा है कि यह एक हिट दक्षिण भारतीय फिल्म की हिंदी रिमेक होगी। फिल्म की शूटिंग मई 2019 से शुरू होगी और 2019 के अंत तक इसे प्रदर्शित किया जा सकता है।
प्रेम.संजय
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *