सोमवार से बुधवार तक राज्यसभा में अवकाश

FEATURED

नयी दिल्ली 19 दिसंबर(वार्ता) क्रिसमस त्योहार को लेकर 24 और 26 दिसंबर को राज्यसभा में अवकाश रहेगा जबकि मंगलवार 25 दिसंबर को पहले से ही अवकाश घोषित है।
सभापति एम वेंकैया नायडु ने बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कहा कि पूर्वाेत्तर एवं केरल के सदस्यों ने क्रिसमस मनाने के लिए 24 अौर 26 दिसंबर को भी अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। जिसके कारण अगले साेमवार और बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। मंगलवार को पहले से ही छूट्टी घोषित है।
श्री नायडु की घोषणा का सदस्यों ने मेजे थपथपा कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *