खुशियों का आनंद लीजिये ‘दिल तो हैप्‍पी है जी’ में जैसमीन भसीन के साथ

Uncategorized

शो ‘दिल तो हैप्‍पी है जी’ के साथ खुशियों का शुभारंभ कर रहा है। इस शो के प्रोमो में जोश से भरपूर मुख्‍य किरदार हैप्‍पी को दिखाया गया है जोकि खुशियों के साथ अपने नये सफर की शुरुआत करती नज़र आयेगी।
अमृतसर की देसी मिट्टी की पृष्‍ठभूमि पर बना यह शो जैसमीन भसीन के साथ
प्रमुखता से इस बात पर जोर देता है कि खुशी मंजिल होने की बजाय, एक सफर की तरह होता है। ‘दिल तो हैप्‍पी है जी’, हैप्‍पी मेहरा की कहानी कहता है, जिसका मानना है कि खुशी आज में है और सारी समस्‍याओं का सामना सकारात्‍मकता के साथ करती है
स्‍टारप्‍लस अपने नये शो ‘दिल तो हैप्‍पी है जी’ के साथ नये साल की खुशियों भरी शुरुआत कर रहा है। यह शो दर्शकों के चेहरे पर मुस्‍कान लाने का वादा करता है और हैप्‍पी के साथ  एक खुशियों भरे सफर पर ले जाने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *