मतगणना स्थल पर कैमरा लगाने आए गुजरात के टेक्नीशियनों को कांग्रेस ने रोका

Uncategorized

सागर, 09 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले में मतदान के दो दिन बाद खुरई से जमा होने सागर पहुंची रिजर्व ईव्हीएम का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि आज एक नया मामला उस समय प्रकाश में आया, जब मतगणना स्थल पर कैमरे लगाए आए गुजरात के टेक्नीशियनों को कांग्रेस ने रोक दिया।
बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कालेज में बने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाना था, जिसके लिए गुजरात के टैक्नीशियन पहुंचे थे, जिन्हे कांग्रेस ने पकड लिया और अंदर जाने से रोक दिया। दो दिन पहले ही कांग्रेस की भोपाल में बैठक मे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आशंका जताई थी कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात से इंजीनियरों को बुलाया है, जो मतगणना स्थल पर मशीनों को हैक कर सकते हैं।
कल रात जब केंद्र पर कैमरे लगाने कर्मचारी पहुंच तो रात में मशीनों की निगरानी में मुस्तैदी कर कांग्रेस जनों ने रोका । आज दोपहर में एकत्रित कांग्रेस जनों ने आरोप लगाया। मौके पर नगर दंडाधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ प्रणय कमल खरे पहुँच गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और रहली के कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश साहू ने कहा कि मशीने के आसपास नेट कनेक्टिविटी नही होना चाहिए। जिस पर अधिकारियों ने भी सहमति जतायी है।
सं बघेल
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *