यूपी के बरेली में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत,3 घायल

Uncategorized

बरेली (ईएमएस)। उत्तरप्रदेश में बरेली जिले के बहेड़ी बायपास के पास सुबह कोहरे की वजह से एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में उत्तराखंड के कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संसार सिंह ने बताया, जिले के बहेड़ी बायपास के पास तेज रफ्तार कार शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक (कैंटर) से टकरा गई, कार चालक कोहरे होने की वजह से खड़े ट्रक को नहीं देख पाया। हादसे में कार सवार शिवानी, कालू और सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन अन्य सनी, अनीता और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, सभी कार सवार उत्तराखंड के किच्छ के रहने वाले हैं और वे एक शादी समारोह से वापस ऊधमसिंह नगर लौट रहे थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *