पिकअप वैन पर लदी 55 कार्टन विदेशी शराब ,चालक गिरफ्तार

FEATURED

जमुई 22 दिसंबर (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी के निकट से पुलिस ने आज सुबह 55 कार्टन विदेशी शराब बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। इसी आधार पर काली पहाड़ी के निकट एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गयी। इस दौरान झारखंड के गिरीडीह से बिहार के मुजफ्फरपुर छुपाकर ले जायी जा रही झारखंड निर्मित 55 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी।
सूत्रों ने बताया कि पिकअप वैन चालक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *