योगी 25 दिसम्बर को सिद्धार्थनगर में करेंगे मेडिकल कालेज का शिलान्यास

ताज़ा खबर

सिद्धार्थनगर 22 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को सिद्धार्थनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि श्री योगी 226 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस राजकीय मेडिकल कॉलेज का मंगलवार को शिलान्यास करेंगे। इस मेडिकल कालेज के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए आवंटित 18 एकड़ जमीन में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन, हॉस्टल और आवास का निर्माण कराया जाना हैक्। जिला अस्पताल परिसर में 300 बेड से लैश छह मंजिला वार्ड का निर्माण कराया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 200 बेड की सुविधा पहले से ही मौजूद होने से मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां बेड की संख्या बढ़कर 500 हो जाएगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने इस दौरे के दौरान नीति आयोग की रिपोर्ट पर समीक्षा बैठक करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *