लैंड रोवर्स के मालिकों के लिये लैंड रोवर जर्नीज पेश

लाइफ़स्टाइल

 मुंबई,: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने लैंड रोवर जर्नीज को पेश करने की घोषणा की है। इसे भारत में लैंड रोवर वाहनों के मालिकों के लिये कोगर मोटरस्‍पोर्ट द्वारा खासतौर से तैयार किया गया है। लैंड रोवर जर्नीज लॉन्‍ग डायनैमिक-ड्राइव एक्‍सपेडिशन्‍स का एक अनूठा समूह हैं, जो ग्राहकों को अपना लैंड रोवर वाहन लाने और भारत की सर्वाधिक प्रमुख संस्‍कृतियों एवं भूस्‍थलों का अनुभव लेने में सक्षम बनायेगा। साथ ही वे अपने लैंड रोवर्स वाहनों की क्षमता को एक्‍सप्‍लोर भी कर पायेंगे।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा :

”लैंड रोवर वाहनों की दिग्‍गज क्षमतायें रोमांच के नये द्वार खोलती हैं और हमारे ग्राहकों एवं उनके परिवारों को जीवन के अनूठे अनुभवों के करीब लेकर आती है। लैंड रोवर जर्नीज के साथ, हमारा प्रयास हमारे ग्राहकों के साथ अधिक गहरे स्‍तर पर जुड़ना और ऐसे अनुभव को पेश करना है, जिनसे उन्‍हें जीवन भर प्‍यार रहेगा।”

पहली ‘लैंड रोवर जर्नी’ ब्रह्मपुत्र एक्‍सपीरिएंस होगी और इसका आयोजन 26 जनवरी से 1 फरवरी 2019 तक पूर्वोत्‍तर भारत में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *