इस बार क्रिसमस पर चीन के हेबेई प्रांत में नहीं होगा कोई धमाल!

Uncategorized

हेबेई । चीन वैसे तो एक कम्युनिस्ट देश है और वहां धार्मिक उत्सवों को खास प्रधानता नहीं दी जाती है फिर भी क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जिसे वहां के लोग धूमधाम से मनाते है। लेकिन इस बार इस पर्व पर यहां सरकारी आदेश का ग्रहण लग गया है। चीनी मीडिया ने जानकारी दी कि उत्तर चीन के हेबेई प्रांत में लैंगफैंग के शहरी प्रबंधन ब्यूरो ने रविवार को एक नोटिस जारी किया, जिसमें लिखा था कि सड़कों पर क्रिसमस के पेड़ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही नोटिस में इस बात भी जिक्र था कि स्टोर की क्रिसमस की बिक्री के बारे में पोस्टर, बैनर या लाइट बॉक्स डालने की अनुमति नहीं है। छुट्टियों का जश्न मनाने या बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आउटडोर प्रदर्शन भी प्रतिबंधित हैं।
चीन का मानना है कि क्रिसमस पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा देने वाला त्योहार है जिसका कि युवावर्ग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जबकि चीन में मान्यता प्राप्त 5 धर्मों में से इसाई धर्म भी एक है। चीन की गिनती आधिकारिक तौर पर एक नास्तिक देश के रूप में होती है। प्रशासन ये नहीं चाहता कि लोग क्रिसमस का जश्न मनाएं इसलिए उसने लोगों को ऐसा करने से रोका है।
विश्व के कई देशों में जहां क्रिसमस की सजावट और इसका जश्न मनाया जा रहा होगा वहीं उत्तरी चीन के एक शहर में क्रिसमस की सेल और सजावट को प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, ऐसा कदम जल्द ही होने वाले एक अवार्ड फंक्शन के कारण शहर की सफाई को लेकर उठाया गया है। हालांकि, लैंगफैंग के अधिकारियों ने इसपर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि प्रशासन ने ऐसा कदम क्रिसमस की त्योहार को लक्षित करते हुए नहीं उठाया है।
विपिन/ईएमएस/ 23 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *